Spread the love

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) सिक्ख समाज सेवा समिति ने नगर स्थित की एक चौराहे को सिक्खो के महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग कही है।
सिक्खों की समाजसेवी संस्था सिक्ख समाज सेवा समिति ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० एम० पी० सिंह व अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्र को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि नगर के किसी एक चौराहे को

सिक्ख समाज से संबंधित महान शख्शियत बाबा बंदा सिंह बहादुर या सरदार शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की अपील करते हुए कहा है कि यह क्षेत्र के समस्त सिक्खों की मांग है। इस दौरान समिति अध्यक्ष सतवीर सिंह बब्बू, पूर्व सचिव भूपेंद्र सिंह निटू, जसविंदर सिंह बॉबी एवं गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *