
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) तेंदुए ने हमला कर घर में बन्धी कटिया को मार डाला मौहल्ले वासियों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई।
नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र छोटन सिंह के घर में बन्धी एक वर्ष की कटिया को तेंदुए ने हमलाकर मारने की खबर सुनकर मौहल्ले वासियों में

दहशत का माहौल है । क्षेत्रीय महामंत्री रालोद चौ० अजयवीर सिंह ने का कहना है कि अगर जल्दी ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।। उन्होंने बताया कि मौहल्ले वासियों ने वन क्षेत्रिय अधिकारी चांदपुर से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर मौसी लाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का आश्वासन दिया।