Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता सेनानीयों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया।कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मास्टर अशोक शर्मा के निवास स्थान(कांग्रेस कार्यालय) पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राम के आह्वान पर व जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान के निर्देशन में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी रिक्खी सिंह के पोते नाथू सिंह, डॉ योगेश शर्मा (अस्करीपुर) व स्वर्गीय जगनंदन प्रसाद शर्मा के पोते ऋषभदेव शर्मा (राजा) सभासद को जिला महासचिव गुरमुख सिंह दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष असलम चौधरी, नगर अध्यक्ष निजामुद्दीन, युवा नगर अध्यक्ष शानू मीर आदि कार्यकर्ता ने फूल मालाओं व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया व नगर स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान आरिफ मकरानी, अनुराग शर्मा, खालिद, पाले सिंह, सरफराज, शफीक सैफी, विरासत,अकरम जमील, सन्नी सिंह, आरिफ मंसूरी, नरेन्द्र सिंह,मा० सलमान, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गुरमुख सिंह दीवान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *