Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार

स्योहारा ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) स्योहारा के पास गांव फैजुल्लापुर में सेक्टर रोड के समीप टावर के पास नहर को जोड़ता हुआ 26 फिटा रोड व रोड के किनारे खुदवाया गये नाले को अधिकारियों के द्वारा जे सी बी चलवाकर साफ कराया गया। ये कार्य फैजुल्लापुर के वासियो को गांव में पानी भरने की समस्या नहीं होने

देगा। सरकारी नाली के द्वारा गांव का गंदा पानी बाहर निकल जायेगा।वही रोड के बीच आती हुई अवैध खेती को अधिकारियों के आदेश पर कटवाया गया,सभी किसानों को बोला गया अपनी अपनी खेती रोड से अलग की जाए,ताकि सरकारी रोड में खेती रुकावट न बन सके, अधिकारियों के द्वारा बोला गया कि कोई भी व्यक्ति सरकारी काम मे अर्चन पैदा न करे अगर कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। नाले के कार्य मे प्रधान उमेर और सेकेट्री फैजुल्ल्लापुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *