Spread the love

रिपोर्ट अमिताभ सागर

संभल (परिपाटी न्यूज)। कौन हिंदू, कौन मुस्लिम, कौन सिख सरदार है, चीरकर देखो नसों को खून की एक धार है। एक शायर का यह शेर बिल्कुल सटीक बैठता है। पत्रकार राहुल कुमार ने सम्भल की ही रहने वाली लड़की को अपना खून देकर उसकी जान बचाई है और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। नगर के मोहल्ला महमूद खाँ सराय निवासी राहुल कुमार ने अपने जन्मदिन पर मुस्लिम लड़की जो पीलिया से पीड़ित थी। किसी काम से जा रहे पत्रकार ने मुस्लिम लड़की के

परिजनों से परेशानी सुन उसे अपना ब्लड देकर उसकी जान बचाई। यह नेक काम कर राहुल कुमार ने हिंदू-मुस्लिम एकता में नफरतों का जहर खोलने वालों को सीख देते हुए बता दिया है कि जनपद सम्भल की गंगा जमुनी तहजीब को कोई भी धूमिल नहीं कर सकता। राहुल कुमार ने सभी लोगों से अपील की है कि जिले के सभी लोग हिंदू-मुस्लिम एकता को कायम रखने के लिए बिना किसी द्वेष भावना के एक-दूसरे का सहयोग करें। क्योंकि मानवता से बड़ी कोई सेवा ही नहीं है। हर किसी को अपने जन्मदिन पर रक्तदान करना चाहिए। जो लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं, उन पर भगवान अपनी कृपा बनाए रहता है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद