Spread the love

रिपोर्ट– आर0 पी0 सिंह

नहटौर ( परिपाटी न्यूज़) ।कल श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा वी के इंटरनेशनल स्कूल नहटौर में अंडर 14 आयु वर्ग में मैत्री मैच का आयोजन किया गया । जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए वी के इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी नहटौर की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 301 रन का विशाल स्कोर बनाया । वी के की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए तन्मय राठी ने अपने खेल जीवन का प्रथम शतक बनाया और अविजित 101 रन बनाए । मोहम्मद रय्यान ने तन्मय का बढ़िया साथ निभाते हुए 60 रन बनाए । शीतल सैनी ने 20 रन का योगदान दिया । धामपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से अशर और स्मित ने 2 -2 विकेट प्राप्त किये । और शुभ राजपूत ने एक

विकेट लिया । बाद में बल्लेबाजी करते हुए धामपुर की टीम वी के टीम की घातक गेंदबाजी के सामने 14 ओवर में आल आउट होकर मात्र 77 रन ही बना पाई । और 224 रन से मैच हार गई । धामपुर की ओर से चर्चित ने 40 रन बनाये । वी के अकादमी की ओर से आदित्य सैनी और आदि सीमार ने 2 -2 विकेट निकाले । आमिर खान , अखिलेश सिसोदिया , देव सीमार और शाहनूर ने एक- एक विकेट प्राप्त किया । मैच का संचालन क्रिकेट कोच योगेश सैनी और परोपकार सिंह ने किया । प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार योगी शिवाखण्डा संस्थान स्विस द्वारा तन्मय राठी को दिया गया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद