Spread the love

रिपोर्ट, अमित कुमार ( परिपाटी न्यूज़)

कांठ, मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़) मंगलवार को ग्राम पेली बिश्नोई में श्री सिद्धबली गुरु जी सेवा संस्थान के तत्वावधान में ,श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ उसके क्रम में श्री हनुमान चालीसा जी का आयोजन प्रतियोगिता व प्रसाद वितरण किया गया संस्था के संस्थापक अरविंद चौधरी गुरुजी ने बताया कि हमारी संस्था सभी क्षेत्रों में चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या नगर क्षेत्र हो सभी में 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को हनुमान चालीसा से जोड़ने के लिए एक

प्रतियोगिता करते हैं जिसमें जो बच्चे श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ सुनाते हैं उन्हें श्री राम हनुमान जी का पटका पहनाकर पुरस्कार धनराशि देकर सम्मानित किया जाता है ।इस उपक्रम में आज ग्राम पेली बिश्नोई में संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ व सभी सम्मानित पेली ग्राम वासियों के सहयोग से ग्राम के मंदिर पर सभी ने एकत्रित होकर श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ किया व कुछ बच्चों ने श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ सुनाया

जिसमें कुमारी तन्वी ,मानवी बिश्नोई, अभिनय , कार्तिके बिश्नोई व अन्य बच्चों ने सुनाया अरविंद गुरुजी ने उनको पटका पहनाकर सम्मानित किया व पुरस्कार धनराशि दी । गुरुजी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे निरंतर किए जाते रहेंगे गुरुजी ने सभी बच्चों को अच्छे कार्य करने व अपने देश प्रेम की भावना को जागृत रखने का उपदेश दिया और गुरु जी ने बताया की हर मंगलवार को अपने मन्दिर पर इस तरह के छोटे धार्मिक कार्यक्रम ज़रूर कराने चाहिये । इस मौके पर सुभाष बिश्नोई ,बलराज बिश्नोई , इंदरराज बिश्नोई , जयपाल ,महेश बिश्नोई ,राम करन ,सौरभ बिश्नोई ,विपिन चौधरी ,राम रतन सिंह ,विकास शर्मा ,व वंश कश्यप ,अंकुल यादव आदि सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *