रिपोर्ट– एसपी तंवर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)।रविवार 30 जून को श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा डी डी पी एस स्कूल बिजनौर में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम पी एस क्रिकेट टीम बिजनौर ने निर्धारित 35 ओवर में आल आउट होकर 163 रन का स्कोर बनाया । उनकी ओर से भव्या चौधरी ने 52 और अब्दुल्ला ने 30 रन का योगदान दिया । डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी बिजनौर की ओर से सार्थक राणा ने 2 और पुनीत, प्रशांत ,

दिव्यांश , रेयान ,हार्दिक और आदित्य ने एक ,एक विकेट निकाला । बाद में बल्लेबाजी करते हुए डी डी पी एस की और से शिवा ने 61 तन्मय राठी ने 18 दिव्यांश ठाकरान ने 37 रन का योगदान दिया ।एम पी एस की ओर से विशान और देव ने एक एक विकेट प्राप्त किया और डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी ने इस मैच में 7 विकेट से जीत प्राप्त की दिव्यांश ने मैच में 3 लगातार ओवर भी मेडन डाले थे । दिव्यांश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया । मैच का संचालन कोच पुनीश कुमार और परोपकार सिंह द्वारा किया गया ।