
रिपोर्ट, अमित कुमार ( परिपाटी न्यूज़)
कांठ मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद मुरादाबाद (प्राथमिक संवर्ग) की विकासखंड छजलैट का मनोनयन विजय निकेतन मुरादाबाद में आज जनपद कार्यसमिति द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष/जिला अध्यक्ष शांति भूषण वर्मा व संगठन

पदाधिकारियों ने बड़े हर्ष के साथ विकास खंड छजलैट की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की।गौरव यादव को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। रामानंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छत्रसैन तनेजा महामंत्री,सुशांत चौहान संगठन मंत्री,संदीप पंवार संयुक्त महामंत्री,नितिन कुमार कोषाध्यक्ष,शिवम मीडिया प्रभारी/प्रचार मंत्री बनाया गया।रोहित कुमार,शुभम लांबा,जहीर आलम,गौतम सिंह,मयंक,अनम निदा,अखिलेश कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया।सौम्या, जागृति चौहान,अदिति श्याम,मोनिका राजपूत,अंजली गहलोत,विमल कुमार,शुभम विश्नोई,सुमित विश्नोई,सुरेशपाल सिंह,शाहबाज अंसारी,राहुल कुमार जी को मंत्री का दायित्व दिया गया।सभी सदस्यों को जिला अध्यक्ष जी व सभी पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं व बधाइयां दी गई।