Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर

चांदपुर(परिपाटीन्यूज़)तहसील चांदपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा दो की मौत पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच पड़ताल में जुट गई है घटना लिंडरपुर इलाके की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बिजनौर के तहसील चांदपुर के नूरपुर थाना मे भीषण सड़क हादसे में बाप बेटे दो लोगों की मौत हो गई है वही गाड़ी में बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए घटना उस समय घटी जब एक पिक-अप गाड़ी UP 22 T 2937 में टमाटर लादकर। चालक धीरज सिंह पुत्र लाल सिंह सैनी धामपुर मंडी जा रहे थे जब उनकी पिक-अप गाड़ी नूरपुर थाना क्षेत्र में गांव लिंडरपुर इलाके में पहुंची।

अमरोहा की ओर से आ रहे कैंटर ट्रक HR 67 D 4683 से भीषण भिड़ंत हो गई। पिक-अप गाड़ी के हादसे में परखच्चे उड़ गए जिसमें गांव मिठनपुर थाना मंडी धनौरा निवासी भूदेव सिंह व उसके पुत्र मनीष की मृत्यु हो गई जबकि गाड़ी चालक धीरज सिंह, महेंद्र पुत्र नत्थू सिंह, खेमचंद पुत्र कमल घायल हो गए, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया मृतक भूदेव के पुत्र सहदेव गांव मिठनपुर थाना धनोरा निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कैंटर ट्रक चालक ने लिंडरपुर के निकट तेजी से लापरवाही से चलाते हुए पहले ओवरटेक किया फिर आगे निकलकर तेजी से ब्रैक लगा दिए। जिससे पिक-अप गाड़ी कैंटर में जा घुसी और उसके पिता व भाई की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मृतक के पुत्र ने कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक नूरपुर ने घटना की पुष्टि की है बताया कि दो की मौत हुई है तीन घायल हैं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *