Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर थाना चांदपुर के गांव जलीलपुर निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र पतराम सिंह ने थाने में तहरीर दी 18.6.24 की सुबह 4.30 बजे सुरेंद्र सिंह पुत्र अमीर सिंह निवासी ग्राम जलीलपुर उनके घर में घुसकर कर उनकी अम्मा राम प्यारी के साथ सोते समय लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

जिससे उसकी अम्मा के सिर में खुलीं एवं गुम चोटे आयीं तहरीर के आधार पर थाना चांदपुर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र अमीर सिंह ग्राम जलीलपुर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर तहरीर के आधार पर थाना चांदपुर पर मुकदमा संख्या 303 / 24 धारा 452, 323 ,308 ,506 पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीतामठ पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार एवं हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह रहें।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *