Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। चांदपुर प्राप्त समाचार के अनुसार गाजियाबाद से नहटौर जा रही कार नहटौर रोड स्थित चांदपुर रेलवे फाटक क्रॉसिंग किया तो अचानक देखा कि आवारा पशु रोड पार कर रहा था रोड पार करते जानवर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

दरअसल पूरा मामला चांदपुर के नहटौर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग फाटक का है नहटौर निवासी शुभम जैन पुत्र पवन जैन ने बताया कि वह गाजियाबाद से नहटौर जा रहे थे । जैसे ही उनकी कार नहटौर रोड स्थित चांदपुर रेलवे क्रॉसिंग पार की तो सामने से आवारा पशु रोड पार कर रहा था पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार का अगला हिस्सा डैमेज हो गया शुभम जैन ने बताया कि वह कार में अकेले ही थे ईश्वर की कृपया से सुरक्षित है । गनीमत रही कोई चोट नहीं आई।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *