Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला

देहरादून परिपाटी न्यूज। आयुक्त महोदय गढ़वाल मंडल एवं जिलाधिकारी महोदय देहरादून के निर्देशो के अनुपालन में नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश और उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के संयुक्त आवाहन पर बहुत सी गैर सरकारी संगठनों द्वारा चार धाम यात्रा ऋषिकेश में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया जा रहा है । लायंस क्लब और रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा चार धाम यात्रियों के लिए निशुल्क पानी, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक, ग्लूकोज, जल जीरा आदि उपलब्ध कराया गया जिन्हें नगर निगम

एवं तहसील प्रशासन द्वारा यात्रियों को उपलब्ध कराया गया है। जैसे कि आप भिज्ञ है, चार धाम यात्रा प्रारंभ हो गई है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा में आ रहे हैं। सरकार द्वारा सुरक्षित एवं सुगम चार धाम यात्रा के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। अनुरोध है कि यदि कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता या स्वयंसेवक चारधाम यात्रा में सहयोग यथा हेल्प डेस्क मे सहयोग,

अनाउंसमेंट में सहयोग, यात्रियों के पंजीकरण में सहयोग, टोकन वितरण और लाइन लगाने मे सहयोग, भोजन व्यवस्था या भंडारा आदि में सहयोग, पेयजल एवं जलपान सामग्री का वितरण , हेल्थ चेकअप में सहयोग, सफाई व्यवस्था में सहयोग, ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग आदि करना चाहता है तो कृपया आज ही तत्काल संपर्क करें।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद