Spread the love

रिपोर्ट- बिजेंद्र सैनी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया हरिद्वार

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड (अराजनैतिक मंच )के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन सैनी बॉक्सर की उपस्थिति में संगठन द्वारा गांव अलीपुर बहादराबाद निवासी बहन मीनू सैनी की शादी में एक कुलर, एक गैस चूल्हा ,सिलाई मशीन ,डबल बेड कंबल, 51बर्तन का सैट ,पानी का कैंपर्स ,आदि सामान देकर कन्यादान किया और आज ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा राजपूत समाज ज्वालापुर सुभाष नगर में एक बहन की शादी में भात दिया।

और 14 अप्रैल को अकबरपुर ऊद लक्सर निवासी बहन पूजा सैनी की शादी में 10 हजार रुपए का कन्या दान संगठन द्वारा किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अंकित सैनी जानकारी देते हुए बताया कि संगठन प्रतिवर्ष हरियाणा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान में निर्धन लड़कियों की सामुहिक विवाह एवं शादी में कन्या दान भात भरकर मदद करता है। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी विजेन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि सैनी महापंचायत संगठन अपने कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी लोगों के सहयोग से ऐसी गरीब बेटियों की शादी में मदद करता है जिन बेटियों के परिवार का मुखिया अपंग अपाहिज या परिवार का मुखिया ना हो और परिवार की आय का साधन भी सीमित ही हो ऐसे परिवार की बेटियों की शादी में कन्या दान के रूप में कुछ उपहार देकर संगठन के द्वारा मदद करने का काम किया जाता है और इस कार्य में संगठन को समाजसेवी साथियों का बहुत सहयोग मिलता है। संगठन के संगठन मंत्री मास्टर नीटु सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया की सैनी महापंचायत संगठन के द्वारा गरीब बेटियों की शादी में मदद करने के साथ साथ निर्धन परिवार के बच्चों की शिक्षा में मदद निर्धन परिवार की चिकित्सा में मदद निशुल्क रक्तदान आदि प्रकार के सामाजिक कार्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाहन करता है।इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन सैनी बॉक्सर राष्ट्रीय महासचिव ,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अंकित सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री मास्टर नीटु सिंह सैनी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी विजेन्द्र सिंह सैनी, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सैनी ,प्रदेश सचिव विनय सैनी, जिला महासचिव हरिद्वार सतबीर सिंह सैनी ,एडवोकेट सोनू सैनी बागपत, अर्जुन सैनी ,आदि पदाधिकारी सदस्य मौके पर उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *