रिपोर्ट, अमित कुमार(परिपाटी न्यूज़)
कांठ ,मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)चुनाव की तैयारी को लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनपद में जहां-तहां मतदान जागरूकता रैली निकालकर जनता को जागरूक किया जा रहा है उसी के साथ आज तहसील कांठ परिसर से खाद्यान्न विभाग द्वारा किया मतदान जागरूकता बाईक रैली का आयोजन ,जोकि खाद्यान्न विभाग ने क्षेत्र के सभी राशन विक्रेताओं को तहसील

परिसर में बुलायाऔर राशन विक्रेताओं के साथ खाद्यान्न विभाग ने क्षेत्र में मतदान जागरूकता बाइक रैली निकाली और जनता को अपने मत का अपने मन से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया , जो की सभी विक्रेताओं के हाथों में तकटिया थी जिस पर लिखा था हम सब मिलकर वोट डालें सारे काम छोड़ो पहले मतदान करो मतदाता जागरूकता बाइक रैली को धर्मवीर सिंह ग्राम रसूलपुर गुर्जर द्वारा हरी झंडी दिखाकर तहसील परिसर से रवाना किया गया और रेली को नगर पंचायत कांठ एवं ग्राम पंचायत सलेमपुर ग्राम पंचायत गढ़ी ग्राम पंचायत नया गांव सहित कई ग्राम पंचायतो के मोहल्ले में घुमाया गया रैली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय पुलिस रेली के साथ साथ आगे पीछे मौके पर तैनात रहे ,रेली को वापस तहसील सभागार में ही लाकर संपन्न किया गया रैली में जितेंद्र सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, अनिल कुमार क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक,अनुज कुमार पूर्ति लिपिक,कुo ,काजल पूर्ति लिपिक के साथ काफी संख्या में क्षेत्र के राशन डीलर उपस्थित रहे,व्हाइट, जितेंद्र सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी