Spread the love

राजवीर सिंह तोमर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। चैत्र पूर्णिमा के दिन हरकी पैड़ी पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालुओं ने कहां की हमारा जीवन धन्य हो गया, क्योंकि यह महाकुंभ का चौथा और अंतिम स्नान है।

हरिद्वार महाकुंभ 2021 का आखिरी शाही स्नान हैं। इसको लेकर श्रद्धालु भी इस मौके पर हरकी पैड़ी पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

श्रद्धालु गंगा स्नान कर घाट पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर पुण्य की कामना मां गंगा और अपने आराध्य देवी देवताओं से कर रहे हैं। साथ ही श्रद्धालु भगवान से कोरोना महामारी के खात्मे की भी प्रार्थना कर रहे हैं। जिससे लोगो का जीवन सुरक्षित, स्वस्थ और सुखमय बन सके।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *