
रिपोर्ट- राहुल कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नैनीताल
हल्द्वानी(परिपाटी न्यूज़)। वरिष्ठ समाज सेवीःड़ॉ. रेनू शरण के नेतृत्व में विकसित भारत “सशक्त नारी सशक्त भारत “के तहत समूहों की महिलाओं सहित सभी जन मानस को “अब के बार चार सौ के पार ” जनसंघ सेवक मंच के पदाधिकारी ने दिलाई शपथ। कमलुआगांजा स्थित आयोजित कार्यक्रम में कमला परगांई की अध्यक्षता में घर घर मोदी हर घर मोदी के नारों के साथ जागरूकता अभियान चलाया।

इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषयों में विस्तृत जानकारी दी और भारत के कुशल नेतृत्व लाभार्थियों को लेकर चर्चा की ।ड़ॉ. रेनू के नेतृत्व में समूह की सभी महिलाओं को शपथ दिलाई अबकी बार चार सौ पार के साथ ड़ॉ. रेनू शरण ने कहा हमारा वोट बहुमूल्य है।मतदान अवश्य करें।अपने मत का उपयोग कर सरकार को मजबूत बनाने में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।

हमारी मात्रशक्तियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं।तथा होली की बधाई देते हुए,जयश्रीराम के उध्घोश के साथ सभी महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की विकसित भारत जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जनसंघ सेवक मंच जिलाध्यक्ष कमला परगांई,किरणबोरा, इन्दूडसीला,समूहों से मां गिरिजा विहार, आत्मनिर्भर, मां शक्ति सहित शहर के तमाम सम्मानित जन की उपस्थिती रही।