रिपोर्ट- अमित सैनी/ रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। रायवाला पुलिस द्वारा अवैध 52 पव्वे देशी शऱाब जाफरान के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया । जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में सहायक पुलिस अधीक्षक /प्रभारी निरीक्षक रायवाला महोदय के द्वारा दिये गये दिशा

निर्देशों के साथ, नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नाम-पता अभियुक्त, सागर पुत्र राकेश निवासी गाँव रायपुर खास उर्फ कोट सराय पोस्ट नागल सुती थाना नागल सुती जिला बिजनौर UP हाल पता बिजली घर के सामने हरिपुरकला थाना रायवाला दे0दून उम्र 23 वर्ष, बरामदगी विवरण, 52 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद होना ,पुलिस टीम

कानि0 755 कृष्ण प्रकाश , कानि0 1166 सुनील, थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान के अनुपालन में दिनांक 11.03.24 को रात्रि के समय एक नफर अभियुक्त को पंचकुला भवन स्टील खोके के पास हरिपुरकला से देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 49 /2024 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया ।