रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ब्लॉक परिसर के रिक्खी सिंह,परवीन सिंह सभागार हॉल में विकासखंड स्तरीय गोष्ठी एवं प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषको को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त के हस्तांतरण की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने की एवं संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा आशीष कुमार ने किया। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कृषकों से जैविक खेती करने का आवाहन किया एवं कृषको से कहा कि कृषि विभाग के गोष्टी मेलों में अवश्य प्रतिभाग करें। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, गौरव त्यागी अंकित कुमार त्यागी, परवेंदर कुमार, नवनीत कुमार, कपिल कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार आदि रहे।