
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर क्षेत्र के ब्लॉक जलीलपुर मे भारतीय किसान यूनियन टिकैत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सैकड़ो किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ इकट्ठा हुए । सरकार से गुस्साए किसानो ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला फूंका भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने चांदपुर मेरठ मार्ग पर ट्रैक्टरों को दिल्ली की तरफ मुंह कर खड़ा के विरोध जताया।

किसानों ने एम एस पी कानून समेत विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की किसानों का आरोप है कि 2 वर्ष से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद भी सरकार ने किसानों के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया है। किसानों ने कहा कि तानाशाह सरकार किसानों का दमन कर रही है ।किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है ।पिछले आंदोलन के समय दर्ज मुकदमों की अभी तक वापसी नहीं हुई है। किसान अन्नदाता है।

सरकार किसानों को ना भूलें किसानो ने कहां की अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो किसान दिल्ली की ओर कूच करेगें । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह,

युवा मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिद्धू , युवा जिला सचिव औरंगज़ेब , जिला उपाध्यक्ष वरुण गुर्जर , मोहम्मद याकूब , मोहम्मद हनीफ , नरेंद्र सिंह तोमर , बिट्टू चौधरी , चरण सिंह , राहुल चौधरी , चंद्रभान सिंह , नफीस प्रधान , यशवीर सिंह आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे ।