Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज मीडिया

ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) राजा का ताजपुर में जिला पंचायत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान लिए मतदान हुआ जो ताजपुर के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण रहा वोटिंग प्राइमरी स्कूल फर्स्ट, आर जी एन पीइंटर कॉलेज व प्राइमरी कन्या पाठशाला स्कूल में बूथ लगाए गए जहां पर मतदान किया गया ताजपुर के किसी भी बूथ पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई और शांतिपूर्ण मतदान हुआ लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का अभाव रहा कुछ गर्मी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा इसीलिए

सोशल डिस्टेंसिंग नहीं हो पाई प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहा जिसमें सीडीओ मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, एसपी सिटी बिजनौर प्रवीन रंजन,अपर अधीक्षक नगर भारी पुलिस बल संदीप पवार, ताजपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र गिरी भी साथ रहे और सभी बूथों का निरीक्षण किया और सब जगह से संतुष्ट नजर आए और वोटिंग करने के लिए जनता में भी बहुत उत्साह रहा जो बूथो पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई इतनी गर्मी में भी लोग वोट डालने के लिए बाहर निकले जबकि आज रमजान और नवरात्र दोनों होने के कारण फिर भी लोग अपने मतदान करने से नहीं चूके और उत्साह के साथ मतदान किया

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद