संवाददाता देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
बिजनौर (पीपीएन) त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत मा0 प्रेक्षक हरिकेश चैरसिया द्वारा आर जे पी इंटर कॉलेज बिजनौर स्थित स्ट्रांग रूम में जमा सील्ड मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,24 घन्टे पुलिस सुरक्षा बल तैनात रखने, CCTV और अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण अद्यतन एवं क्रियाशील अवस्था में रखने के दिए
निर्देश आज पूर्वान्ह त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान एवं मतगणना को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त पे्रक्षक श्री हरिकेश चैरसिया, विशेष सचिव, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा ब्लाॅक मुहम्मदपुर देवमल के लिए आरजेपी इन्टर काॅलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम का गहनता के साथ निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर श्रीमती प्रीति सिंह, लाईजन आॅफिसर सत्येन्द्र सिंह आदि अन्य अधिकारी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान श्री चैरसिया ने सील्ड मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में 24 घन्टे पुलिस सुरक्षा बल तैनात रहना चाहिए और अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण अद्यतन एवं क्रियाशील अवस्था में रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम के अन्दर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखते हुए उनकी विशेष निगरानी की व्यवस्था की जाए और सभी गतिविधियों को रिकार्ड किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में रखी गई सील्ड मतपेटिकाओं को केवल मतगणना के अवसर पर ही बाहर लाया जाएगा, उससे पूर्व तक सतत् एवं सजग रूप से स्ट्रांगरूम की विशेष सुरक्षा एवं निगरानी रखी जाए।


