रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पुलिस द्वारा 02 फरार वारंटी को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान मे प्रदेश स्तर पर प्रचलित अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु विभिन्न मा0न्यायालय से निर्गत

गैरजमानतीय वारन्ट की शत-प्रतिशत तामिल किये जाने के अनुक्रम मे। वारंटी को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । नाम पता वारंटी – कैलाशमणी रतूडी पुत्र विशालमणी रतूडी निवासी सहाबनगर छिद्धरवाला रायवाला जनपद देहरादून 52 वर्ष ,अक्षय पुत्र बूटीनाथ निवासी हरिपुरकला रायवाला जनपद

देहरादून उम्र-29 वर्ष, थाना रायवाला पुलिस द्वारा दिनांक 07.02.2024 को मा0न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारन्ट के सम्बन्ध मे कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय के आदेशानुसार फरार 02 वारंटी के दिये गये पते पर दबिश देकर वारन्टी को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया ।