Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला

ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेशो के क्रम में परिवहन विभाग उत्तराखंड सरकार के निर्देशन में 15-01-24 से 14-02-24 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा चालक परिचालकों हेतु SDRF जॉलीग्रांट के सयुंक्त तत्वाधान में फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सहायक सम्भागीय परिवहन

कार्यलय ऋषिकेश में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में SDRF जॉलीग्रांट से निरीक्षक कवींद्र सजवाण, सब इंस्पेक्टर  विजेंद्र कुड़ियाल के साथ तकरीबन 10 कर्मियों द्वारा उपस्थित 170 चालक परिचालकों को फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर SDRF द्वारा दुर्घटना के समय जोखिम को कम करने में काम आने वाली सभी तकनीक जैसे दुर्घटना होने पर सीपीआर कैसे दें ,कैसे उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए,वाहन में आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए,कैसे उन्हें स्ट्रेचर पर

लिटाया जाए, कैसे किसी मिर्गी वाले व्यक्ति को तत्काल उपचार दिया जाए, रक्त को बहने से कैसे रोका जाए जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण पूर्ण जानकारी प्रदान की। सभी उपस्थित चालक/परिचालकों को गुड सैमरिटन के बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया की दुर्घटना पीड़ित की सहायता करने में कोई संकोच न करें। मोटर वाहन अधिनियम 2019 में हुए संशोधनों के बाद दुर्घटना में सहायता करने वाले व्यक्ति को किसी भी लीगल जिम्मेदारी या अस्पताल के खर्चे से डरने की आवश्यकता नही है। सहायता करने वाले व्यक्ति को राज्य सरकार की ओर से पुरुस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी चालक परिचालकों को फर्स्ट एड किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में परिवहन विभाग ऋषिकेश से ARTO प्रशासन अरविंद पाण्डेय ,ARTO प्रवर्त्तन मोहित कोठारी, RI ऋषिकेश रोमेश अग्रवाल ,वरिष्ठ सहायक  दीपक पांडेय एव सभी प्रवर्त्तन अधिकारी कर्मचारी व योगनगरी ऑटो/ रिक्शा यूनियन अध्यक्ष संजय शर्मा ,गौरा देवी चौक स्थित मैक्स यूनियन के सचिव राधेश्याम व्यास, देवभूमि ऑटो यूनियन से नवीन जैन, सहित अन्य यूनियन के कई पदाधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद