
रिपोर्ट ,,अमित कुमार (परिपाटी न्यूज़ ) कांठ मुरादाबाद
कांठ, मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़) आज नगर कांठ मे भी आर्य समाज के वार्षिक महोत्सव का भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश माहेश्वरी ने शोभा यात्रा का फीता काट कर शुभारंभ किया शोभा यात्रा को नगर के विभिन्न रास्तों से होकर निकल गया इस अवसर पर विभिन्न

विद्यालयों के छात्रों ने सुंदर झांकी बनाई सुभाष चंद्र बोस, भारत माता, स्वामी दयानंद, स्वत्रंता संग्राम की सुंदर अनेकों झांकी शोभा यात्रा में थीविद्यार्थी झंडे ले कर बैंड बाजे के साथ यात्रा में मार्च पास्ट कर रहे थे आर्य समाज के अध्यक्ष सुशील मणि गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व मुझे शाल भेंट कर सम्मानित कियाइस अवसर पर कुंवर सुरेंद्र सिंह , महेश गुप्ता , सचिन चौहान, भूपेंद्र चौहान , तिलक राम चौहान , सुरेश, रतेश शर्मा आदि उपस्थित रहे