Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश वर्मा ने कहा कि पत्रकार ईमानदार रहकर निर्भीकता से जानता के हितों को ध्यान में रखते हुये पत्रकारिता करें। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा जिला सम्मेलन आयोजन के लिए चर्चा की गई। शुक्रवार को जलीलपुर में यशपाल सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भानुप्रकाश वर्मा ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी

पत्रकार ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करें।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से गरीब मजलूमो की मदद करें। साथ ही सामाजिक मुद्दों को प्रमुख प्रमुखता से उठाते हुए निर्भीकता के साथ समाज हित में पत्रकारिता करें। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व भविष्य में होने वाले जिला पत्रकारिता सम्मेलन कराने के लिए चर्चा की गई।बैठक को डॉक्टर आलम फरीदी,परम सिंह, गुणवंत सिंह, सतीश कुमार, फिरोज आलम,वीरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, नवाबुद्दीन, नसीम अहमद, चौधरी शेर सिंह, अमित ठाकुर, मनोज शर्मा,राम रतन सिंह, विजेंद्र शर्मा, इन्दर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, इदरीश अंसारी, नसीम सैफी व नरेश कुमार आदि ने संबोधित किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद