
रिपोर्ट -हरिओम सिंह/परिपाटी न्यूज़ मीडिया लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज)। मीडिया आज दिनांक 26/12/23 को पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन संगोष्ठी कक्ष में एसजेपीयू/ एएचटीयू की मासिक समीक्षा /संगोष्ठी की गई बैठक में से डॉक्टर धनीराम डिप्टी सीएमओ खीरी , रामशरण सिंह, श्रीमती सुमन सिंह सीडब्लूसी खीरी, कपिल कुमार स्पेशल अभियोजन , विजय कुमार अभियोजन, हरीश कुमार जोगिंदर कुमार एम्स ट्रस्ट खीरी ,महेश कुमार राणा, अवधेश कुमार मानव सेवा संस्थान खीरी, श्री रोहित कुमार, अक्षय, बाल गृह (बालक) लखीमपुर खीरी तथा जनपद लखीमपुर खीरी के थानों के

बाल कल्याण पुलिस अधिकारी , निरीक्षक जैनेंद्र कुमार , मु़0आ0 राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल नीरज गिल महिला कांस्टेबल सीमा सिंह चौहान एसजेपीयू /एएचटीयू खीरी बैठक में भाग लिए। बैठक में पूर्व माह में बैठक कार्यों की समीक्षा तथा अग्रिम कार्य योजना में महिला एवं बच्चों से संबंधित बाल विवाह, बालश्रम , बाल भिक्षावृत्ति, महिला सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई , ओयो(OYO) होटल मानक के अनुरूप नहीं है के विषय में चर्चा हुई बच्चों और महिला एवं बाल कल्याण कार्य को सर्वोपरि ध्यान देने को कहा गया।

(संवाददाता- हरिओम सिंह)