Spread the love

पंज प्यारों की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) श्रेत्र के ग्राम खासपुर में सिक्ख धर्म के संस्थापक जगतगुरु श्री नानक देव जी के 554वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में किर्तन दरबार व नगर कीर्तन दरबार का आयोजन गया।श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु नानक चौक खासपुर के तत्वाधान में श्री गुरु नानक देव जी के 554वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे महान किर्तन दरबार व नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को प्रबंध कमेटी के प्रधान स सतपाल सिंह,संचालक स महावीर सिंह, मास्टर जोगिंदर सिंह,स भूपेन्द्र सिंह (निटू),स हरमंदर सिंह आदि ने गुरू घर की बक्शीश सरोपै से सम्मानित किया। सैकड़ों की तादाद में आई संगत को पंथ के प्रसिद्ध रागी अमृतसर साहिब से भाई जुझार

सिंह,मारकंडा साहिब सिंह भाई हरजीत सिंह हरमन,और भाई गुलाब सिंह ने किर्तन गुरबाणी से निहाल किया। पंज प्यारो की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा नगर में पंथ के गुरुओं की मनमोहक झांकियां व अखाडा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। समूचे कार्यक्रम के आयोजन में प्रबंधक कमेटी के प्रधान स सतपाल सिंह, संचालक स महावीर सिंह,उप प्रधान स सतवेन्द्र सिंह, महासचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष सतविंदर सिंह रवि, ऑडिटर गुरमीत सिंह, स्टेट सेक्रेटरी डॉक्टर कमल सिंह प्रधानाचार्य, सरदार अभिषेक सिंह कोमल, सरदार मंजीत सिंह पोथीवाल, स बलविंदर सिंह बिन्नी, स चरणजीत सिंह, स जितेंद्र सिंह,आदि संगत का सहयोग रहा। लंगर की सेवा स गुरनाम सिंह पटेल द्वारा कराई गई।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद