Spread the love

सोनवीर राणा/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंभ मेला में यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए देगा 1400 स्वयंसेवक । यह स्वयंसेवक दिन और रात दोनों में 12 घंटे उत्तराखंड पुलिस के साथ मिलकर देखेंगे यातायात व्यवस्था, ड्यूटी के समय सभी स्वयंसेवक संघ के सदस्य गणवेश में रहेंगे, 1000 स्वयं सेवक दिन एवं रात्रि में बारी-बारी यातायात व्यवस्था संभालेंगे, 300 स्वयंसेवक उनके बैकअप के रूप में रहेंगे व अन्य 100 स्वयंसेवक पदाधिकारियों एवं पालक के रूप में कार्यभार संभालेंगे दायित्व संभालने से पहले उत्तराखंड पुलिस द्वारा उन्हें यातायात का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, सभी स्वयंसेवक अपने कार्य करने को लेकर अति उत्साहित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। महाकुंभ हरिद्वार 2021 में दिनांक 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक उत्तराखंड के 1500 स्वयंसेवक गणवेश में यातायात व्यवस्था के 46 से अधिक प्रमुख प्वाइंट्स पर 24 घंटे कुंभ प्रशासन का सहयोग करेंगे। आपको यह भी बता दे कि जो स्वयंसेवक कार्य करेंगे वह अपने निवास क्षेत्रर पर भी नियुक्त किए जा सकते हैं, यह आर एस एस की पहल दुनिया केेे लिए मिसाल है जोोकि निशुल्कक 14०० स्वयंसेवकों को कुंभ में सेवाा करने अवसर प्रदान किया जा रहा है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *