
रिपोर्ट- गुरु चरण सिंह चौहान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
हरिद्वार पीपीएन। हरिद्वार महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र सदन के सामने अपने पुलिस कंट्रोल रूम जिया पोता कॉल पर हैं

यहां पर कुंभ मेला प्रशासन की लापरवाही जो प्रशासन अपने सुरक्षा में लगे हुए कर्मचारियों की दुरुस्त व्यवस्था नहीं कर सका

, सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, कि कुंभ मेला में सारे इंतजामात ठीक है परंतु धरातल पर देखें तो अपने कर्मचारियों तक को भी किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी गई है,

परिपाटी न्यूज़ की टीम के न्यूज़ संपादक गुरुचरण सिंह चौहान ने जाकर कार्य का जायजा लिया तो पता चला कि धरातल पर व्यवस्था अस्त व्यस्त हैं, यहां बैठने के लिए कोई स्थान नहीं है।

किसी भी प्रकार की कोई पानी तक की व्यवस्था नहीं है, किसी प्रकार की लाइट की व्यवस्था नहीं है, अगर ड्यूटी की बात करें तो अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी 10 से 12 घंटे लगातार ड्यूटी दे रहे हैं,

उन्हें सोचना चाहिए कि यह भी इंसान है और इंसान से कितना काम लिया जा सकता है, पुलिस विभाग के सिपाही, होमगार्ड, व निम्न स्तरीय कर्मचारी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं

जिन्हें किसी प्रकार का कोई आराम नहीं है, शासन प्रशासन को उनकी तरफ भी ध्यान दे देना चाहिए, साथ ही सभी सुविधाएं अगर प्रदान नहीं कर सकते तो बड़े-बड़े दावे करने बेकार हैं।
