संवाददाता – मोहम्मद राशिद/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
कासमपुर गढ़ी,बिजनौर (पीपीएन) ग्राम बल्ला शेरपुर में रोहताश सिंह के आवास पर क्षत्रिय राजपूत सभा बिजनौर द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय राजपूत सभा बिजनौर के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार के द्वारा एवं मंच का संचालन जिला मंत्री इंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया !कार्यक्रम में जिला बिजनौर के क्षत्रिय राजपूत सभा के पदाधिकारियों एवं क्षत्रिय बंधु के विचार प्रकट किए गए और साथ ही हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह मनाया गया! जिसमें गत वर्ष की मीटिंग की कार्यवाही की गई और उसके कार्यो की समीक्षा की गई और साथ ही सभी में फैसला लिया गया
कि मई माह में नगर हलदौर में एक विराट छत्रिय राजपूत सभा बिजनौर के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षत्रिय समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं पंचायत चुनाव में विजई जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुखों ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम राम के वंशज हैं उन्हीं के आदर्शों पर चलना है एसटी एससी का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसके लिए जिला क्षत्रिय राजपूत सभा संगत करेगी तथा प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा क्षत्रिय राजपूतों को अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाएं यही हमारा दिए है होली मिलन समारोह में जिला अध्यक्ष क्षत्रिय राजपूत सभा बिजनौर नरेंद्र सिंह चौहान, पुखराज सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री क्षत्रिय राजपूत सभा, गौरव कुमार, रविंद्र चौहान ,जितेंद्र चौहान राजेंद्र सिंह ,अमित सिंह, देव प्रताप रघुवंशी, मोहन सिंह मास्टर यशवंत सिंह ,राममूर्ति सिंह, दुष्यंत सिंह, लोकेश सिंह, कमल मणिसिंह, कुलबीर सिंह, खूब सिंह ,ललित ,प्रशांत चौहान, मानसिंह, पुरुषोत्तम सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह ,आदि उपस्थित रहे!

