Spread the love

संवाददाता मनोज कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

जहानाबाद गंज बिजनौर (पीपीएन) मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के चौकी क्षेत्र गंज के निकटवर्ती क्षेत्र ग्राम जहानाबाद का है। जहां आज दिनांक 22 मार्च को लगभग 4:00 बजे एक किसान डालचंद पुत्र अमरपाल लगभग 38 वर्ष अपने खेतों में काम कर रहा था जो फसल की उच्च गुणवत्ता व अधिकतम पैदावार प्राप्त करने के लिए कुछ विचार कर रहा था लेकिन वह नहीं जानता था कि मौसम अचानक खराब हो जाएगा जहां क्षेत्र में धीमी धीमी बरसात के साथ बिजली

गढगढाने लगी लेकिन किसान पुत्र होने के नाते वह खराब मौसम में भी अपने खेतों में कार्यरत रहा किंतु वह नहीं जानता था कि उसकी मेहनत उसके लिए आज घातक हो सकती है बस फिर क्या था देखते-देखते देखते क्षणभर में आसमानी बिजली अचानक किसान के हाथ पर आ गिरी जिससे किसान मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया और जब सूचना का पता पारिवारिक जनों व अन्य ने ग्रामीणों को लगा तो ग्राम में अफरा तफरी मची हुई है

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद