
संवाददाता-महेश सूर्यवंशी/Paripati News media
हरिद्वार पीपीएन। नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं तीन वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप्प होने के कारण क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत भाजपा पार्षद दल ने उपनेता अनिरूद्ध भाटी व राजेश शर्मा के नेतृत्व में कुम्भ मेला अधिकारी दीपक रावत को ज्ञापन सौंपकर सफाई व्यवस्था बहाल किये जाने की मांग की।

इस अवसर पर पार्षद शुभम मंदौला, सचिन अग्रवाल, विवेक उनियाल, ललित सिंह रावत, रेनू अरोड़ा, पिंकी चौधरी, लोकेश पाल, विनित जौली, सुनीता शर्मा व भाजयुमो नेता विदित शर्मा, दिव्यम यादव उपस्थित रहे।