Spread the love

मोहन दत्त भट्ट/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

देहरादून पीपीएन। 500 वर्षों के बाद एक ऐसा समय आया जब प्रत्येक हिंदू जन-जन में एक भावना उत्पन्न हुई, कि अगर हमसे कुछ भी हो सकता है तो हम पीछे नहीं हटेगें, बल्कि हमारे जीवन का होना ही सार्थक हो गया कि हमारे कार्यकाल में अर्थात हमारे जीवन में यह पल आया जब भगवान श्री राम अपने भवन में निवास करेंगे l

यूं तो प्रभु श्री राम सभी के हृदय में बसते हैं, भगवान श्री रामचंद्र कड़ कड़ में है, जैसे- जाकी रही भावना जैसी। ताको प्रभु मूरत देखी वैसी। ।

भारत में भाजपा सरकार ने एक ऐसा शुभ पल लाकर खड़ा कर दिया इसमें प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रुप में अपना योगदान देना चाहता है। लंबे समय से सभी की इच्छा थी,

भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बने, और अब 500 वर्षों के बाद मंदिर बनने का समय आ रहा है, सहयोगी सहयोग दे रहे हैं, और उस सहयोग एकत्र करने के लिए सहयोग लेने वाले सहयोगी भी अपना पूरा निस्वार्थ भाव से सहयोग ले रहे हैं,

अर्थात निस्वार्थ भाव से अपना समय अधिक से अधिक देकर भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य मंदिर के लिए राशि को एकत्र कर रहे हैं, निःशब्द-भावुक-भावविभोर करने वाले यह क्षण, जब स्वयंसेवक एक वृद्ध माता जी के घर रामन्दिर के लिए निधि-समर्पण लेने आये तो अदभुत, अभिभूत, अविस्मर्णीय, अतुलनीय दृश्य देखने को मिला।

संभवतः इस अभियान का यह सबसे ज्यादा भावुक करने वाला समर्पण होगा।
“श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान, पुरखों के स्वपन साकार करेंगे, भव्य मन्दिर निर्माण करेंगे।”


राममन्दिरसेराष्ट्रनिर्माण 15 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021। इस शुभ कार्य में अखंड प्रताप (नगर कार्यवाह बद्री नगर), सुशील जी ( शाखा कार्यवाह), आलोक जी ( मुख्य शिक्षक प्रभात शाखा), वीर सावरकर जी, विपिन जी (नगर प्रचारक) भरत जी ( मुख्य शिक्षक संघ शाखा), अक्षत जी, सुभाष जी, कमल जी, आदि स्वयं सेवकों ने अपनी सहभागिता प्रस्तुत की।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *