

एडिशनल जिला ब्यूरो- जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
नूरपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर विधानसभा के ब्लॉक नूरपुर में एमएलसी चुनाव के वोट भारी पुलिस बल के बीच सुबह से ही बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधानों से लेकर नगर पालिका चेयरमैन ,नगरपालिका सभासदों ने अपने-अपने वोट डाले वहीं 282 वोटों में से 274 वोट पड़े 97.16 प्रतिशत मतदान हुआ मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ भाजपा एमएलसी प्रत्याशी सतपाल सिंह सैनी व सपा एमएलसी प्रत्याशी अजय मलिक रहे, दोनों पार्टियों के समर्थकों ने

अपने अपने बस्ते लगाकर अपने-अपने प्रत्याशियों को वोट डलवाने की कोशिश में लगे रहे वही प्रदेश की भाजपा की सरकार में भाजपा प्रत्याशी सतपाल सैनी का दबदबा दिखाई दिया ।भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सैनी के समर्थन में ब्लॉक नूरपुर मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनाने में नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष आकांक्षा चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।इसी के साथ धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा आभा फाउंडेशन की प्रबंधिका आभा सिंह व पूर्व मंत्री अशोक

कटारिया, युवा चेतना नई सोच के संयोजक शुभम वालिया ,भाजपा नेता सीपी सिंह, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, भाजपा के जिला मंत्री पुष्पेंद्र शेखावत ,संजीव जोशी ,राजीव त्यागी, नरेश भाटी ,सरदार हरभजन सिंह अमन, धर्मेंद्र जोशी आदि एक-एक बोर्ड पर नजर बनाए रहे। सपा प्रत्याशी के बस्ते पर सपा पार्टी के कुछ ही समर्थक दिखाई दिए वहीं सपा प्रत्याशी के समर्थक एक-एक वोट के लिए तरसते रहे वही ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने सत्ता की वजह से बिना सोचे समझे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट दिया ।नूरपुर विधानसभा से सपा विधायक रामावतार सिंह सैनी अपने कुछ समर्थकों के साथ सपा पार्टी के बस्ते पर बैठकर ग्राम प्रधानों के बीडीसी सदस्यों से लगातार फोन पर संपर्क करते रहे वहीं भाजपा समर्थकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी नूरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा क्राइम इंस्पेक्टर सतीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे