रुड़की ( PPN ) देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने रुड़की तहसील में तैनात कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपित कानूनगो राजकुमार निवासी विकास नगर देहरादून को 15000 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंडियाकी निवासी एक व्यक्ति ने तहसील में अपनी भूमि का उपयोग परिवर्तित करने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए कानूनगो रिश्वत मांग रहा था। जिस पर शिकायतकर्ता ने असमर्थता जताई। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की।
शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज शिकायतकर्ता 15000 हजार रुपये लेकर कानूनगो राजकुमार सैनी को देने आया था, जैसे ही उसने रुपए लिए विजिलेंस टीम ने आरोपति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं तहसील में लेखपालो में हड़कम्प मचा हुआ है।



