Spread the love

संवाददाता-डॉ विशाल त्यागी/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़): बिजनौर पब्लिक स्कूल में दिनांक 1अप्रैल 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई “परीक्षा पे चर्चा”कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त कर्मचारी को दिखाया गया। सभी ने बहुत

ध्यान पूर्वक बच्चों की समस्याओं से भरे सवालों पर प्रधानमंत्री मोदी के रोचक अंदाज में सुझाए समाधान को सुना । वर्तमान समय में परीक्षा संबंधी छात्रों को जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए प्रश्नों के जवाब एवं उनके द्वारा साझा किए गए रोचक अनुभव से प्राप्त हो गया । सभी छात्र कार्यक्रम को देखकर बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे । मोदी ने अभिभावकों व शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे अपने अधूरे सपने व अधूरी आकांक्षाएं बच्चों पर ना थोपें । मोदी ने परीक्षा के दौरान तनाव न लेने की सलाह देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षाएं जीवन का सहज हिस्सा है। प्रतियोगिता को जीवन की सबसे बड़ी सौगात मानना चाहिए ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद