

संवाददाता-नरेन्द्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
जसपुर, उत्तराखण्ड(परिपाटी न्यूज़)l जसपुर में भी होली की धूम रही नगर के चारों ओर अबीर गुलाल उड़ाए गए l नगर के वरिष्ठ समाज सेवक डॉक्टर एमपी सिंह ने अपने निवास पर होली मिलन कार्यक्रम को आयोजित कर एक बार फिर मानव एकता की मिसाल को कायम किया l कांग्रेस नेता डॉक्टर एमपी सिंह के निवास स्थान पर सजी इस महफिल में गंगा ,जमुना ,सरस्वती का मिलन देखने के लिए मिला इस कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम सिख सभी लोगों ने मिलकर आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की बधाइयां दी l कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध वक्ता संजय राजपूत ने किया l जिनके संचालन से इस कार्यक्रम में चार चांद लग गए कार्यक्रम में मौजूद विधायक आदेश चौहान ने भी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी l इस अवसर पर डॉक्टर एमपी सिंह ने कहा ना तुम हिंदू बनो ना मुसलमान बनो मैं भी इंसान हूं तुम भी इंसान बनो l
