Spread the love

संवाददाता-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज/मीडिया

उमरी, मुरादाबाद(परिपाटी न्यूज़) वंडरलैंड पब्लिक स्कूल अमरोहा रोड उमरी मुरादाबाद में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें देश की सरहद पर सुरक्षा करने वाले वीर जवान के माता पिता को डॉ एस टी हसन सपा सांसद मुरादाबाद और सुरेश पाल सिंह थाना प्रभारी कांठ द्वारा सम्मानित किया गया l इस अवसर पर स्कूल के छात्र/ छात्राओं ने झांकियों और प्रदर्शनी के माध्यम से समारोह की शोभा बढ़ाई l

वंडरलैंड पब्लिक स्कूल में मुरादाबाद सांसद एसटी हसन का जोरदार स्वागत किया गया और साथ ही थाना प्रभारी कांठ का भी फूल माला देकर सम्मान किया गया l स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सभी बच्चों और सम्मानित लोगों का मनोबल बढ़ाया और साथ ही एसटी हसन ने सभी को लोई ( कम्बल) देकर सम्मानित किया l

इसके साथ सांसद एसटी हसन ने स्कूल प्रबंधन का भी हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आने वाले समय में जो भी बच्चे अनपढ़ रह गए उनका भविष्य समझो खराब हो गया l शिक्षा आज के समय की सबसे जरुरी और अमूल्य निधि है जिसके अभाव में आज जीवन की कल्पना करना भी व्यर्थ है l वंडरलैंड पब्लिक स्कूल आयोजित स्कूल के वार्षिक समारोह के महबूब अली ( मैनेजर उर्फ मालिक वंडरलैंड पब्लिक स्कूल), अमित कुमार अग्रवाल डायरेक्टर वंडरलैंड पब्लिक स्कूल ) , जेनब शोकत ( प्रिंसिपल वंडरलैंड पब्लिक स्कूल) , जसराज (क्लर्क वंडरलैंड पब्लिक स्कूल) ,रचना (क्लर्क वंडरलैंड पब्लिक स्कूल), के साथ साथ स्कूल का समस्त स्टाफ और काफी संख्या क्षेत्रीय लोगो के साथ बाहर से आये हुए अतिथि भी उपस्थित रहें l

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद