परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप
रिपोर्ट- हरिओम सिंह मंडल ब्यूरो
पीपीएन मोहम्मदी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25.02.22 को थाना निघासन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 108/22 धारा 302/307/34 भादवि में वांछित 03 नफर अभियुक्तगण मुनीर, नसीम व मुस्ताक को आलाकत्ल लोहे की बघौड़ी व अवैध तमंचा व खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुनीर से बरामद आलकत्ल अवैध तमंचा व खोखा कारतूस के संबंध में थाना निघासन पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में भी अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैहै
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
- मुनीर पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम केदारीपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
- नसीम पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम केदारीपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
- मुस्ताक पुत्र मजीद अली निवासी ग्राम केदारीपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी
बरामदगी-
- आलाकत्ल एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस
- आलाकत्ल एक अदद लोहे की बघौड़ी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0 नि0 थाना निघासन, श्री चन्द्रभान यादव
- उ0नि0 श्री हर्षित कुमार सिंह
- का0 प्रवीण मलिक
- का0 सुमित कुमार