

संवाददाता-सतवेंन्द्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर ,बिजनौर परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में नूरपुर विधानसभा के प्रत्याशी सीपी सिंह द्वारा आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने पर उनके सम्बोधन को सुनने जन सैलाव उमड़ पड़ा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से उनका और उनके साथ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का भव्य स्वागत किया गया उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री

केशव प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी सी पी सिंह को भारी मतों से जिताना है आप कमल के फूल का बटन यहां दबाओगे तो हम आपके लिए विकास का बटन लखनऊ में दबाएंगे आपके सभी कार्यों का बटन दबाने का काम हम करेंगे आपके क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता होगी ।और उन्होंने कहा कि हमने पिछले 5 साल में सभी वर्गों के लिए एक समान कार्य किया है हमने किसी भी योजना को किसी की जाति या धर्म देखकर नहीं दिया सब को एक समान फायदा पहुंचाया है और आपने हमारी सरकार

बनाने में मदद की तो आगे भी हम बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ आप सबको देंगे । इसी के साथ जनसभा में रामकुमार सैनी , आकांक्षा चौहान ब्लाक प्रमुख नूरपुर,आभा सिंहआभा फाउंडेशन की फाउंडर,सत्यव्रत शास्त्री हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, तिलक राज सैनी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष, राजा इंद्रजीत सिंह ,राजीव त्यागी ,डॉ विनीत देवरा ,आयुष चौहान जिला पंचायत सदस्य ,सहित सभी ने सभा को संबोधित करते हुए सीपी सिंह को कमल के फूल पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताने की अपील की और उत्तर प्रदेश की योजनाओं के बारे में जानकारी दी मंच की अध्यक्षता धर्मपाल सिंह सैनी ने की सभा में उपस्थित ताजपुर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे जिनमें सुरेश कुमार सैनी पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री ,धर्मपाल तोमर ,धर्मअवतार वर्मा, रामकुमार कश्यप, सुनील कुमार त्यागी, मुकेश कश्यप ,अर्जुन गिरी, शुभम वालिया, पंडित नरेंद्र गोस्वामी, बृजेश सिंह कश्यप ,सोमपाल सिंह कश्यप सहित जनसभा में हजारों की भीड़ उपस्थित रही