Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज

पिरान कलियर (PPN) कलियर विधानसभा के ग्राम माजरी गुम्मावाला में पिरान कलियर विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान अहमद का युवा एकता मंच संघर्ष समिति माजरी गुम्मावाला व मेहवाड़ नागल के व्यक्तियों के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान अहमद को अपना समर्थन दिया और ग्राम वासियों का कहना है कि जिस तरह से पिछले 20 सालों से हम लोगों को ठगा जा रहा है

और बीजेपी के द्वारा हमारे लोगों का शोषण किया जा रहा है जिसका इस बार हमने बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देना है और इस बार सभी ग्राम वासियों ने एक साथ मिलकर पिरान कलियर प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान अहमद का स्वागत किया और कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा जो कार्य किए गए उन कार्यों की सराहना करते हुए ग्राम वासियों ने इस बार उन्हें विधानसभा पहुंचाने के लिए पिरान कलियर विधानसभा सीट पर अधिक से अधिक वोट देने का वादा किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम सिंह सैनी ने कहा है कि हर बार हम बीजेपी का साथ दे

रहे थे लेकिन जिस तरह से बीजेपी के कुछ दायित्ववान व्यक्तियों ने हम लोगों को कांग्रेसी बोल दिया तो फिर हम किस तरह से बीजेपी को वोट दें आज तक हम लोग बीजेपी को वोट करते आए थे लेकिन आज तो बीजेपी ने हमारा कोई भी काम नहीं किया सिर्फ हमें यूज़ किया इस बार हम बीजेपी पार्टी का बहिष्कार कर रहे हैं और अपनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान को अपना पूरा समर्थन देते हैं

समर्थन करने वाले व्यक्तियों में रामसिंह सैनी,रजनीश सैनी विनोद सैनी, सौरभ सैनी, रामपाल सैनी,महावीर सिंह, दिनेश सैनी, राजवीर सैनी,शीश पाल सैनी, सोनू सैनी,गौरव सैनी,सुमित सैनी,जलसिंह सैनी,अमरीश सैनी, टीटू सैनी, मगन सिंह, अमरीश सैनी, सन्दीप सैनी, मेघराज सिंह, सन्नी सैनी,अश्वनी सैनी,सचिन सैनी,संजीव कुमार, दिलशाद अली, अयूब, उस्मान,परवेज,सावेज मलिक,सभी ग्राम वासियों का समर्थन रहा ।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP