Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

कांठ,मुरादाबाद(परिपाटी न्यूज़ )कांठ मुरादाबाद राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामाचार्य जी महाराज एवं प्रांतीय अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार मिश्र ,राष्ट्रीय गौ रक्षक दल मेरठ प्रांत ने प्रातः काल खंड विकास अधिकारी छजलेट के कार्यालय में भेंट करके बृहद गौ संरक्षण केंद्र के रखरखाव चारा व पानी के विषय में आवश्यक वार्ता करने के

पश्चात गौशाला पहुंचकर वहां की सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जिसमें भूसा, हरा चारा के विषय में जानकारी करने पर पता चला भूसा शीघ्र मंगाया जा रहा है मटर के छिलके का हरा चारा गायों को पर्याप्त मात्रा में खिलाया जा रहा है गन्ना अंगोला सहित कुट्टी काटकर गौमाता को खाने को दिया जा रहा है स्वच्छ जल पीने के लिए चूना डालकर

कैल्शियम की पूर्ति हेतु दिया जा रहा लाहौरी नमक भी मंगाने को कहा गया, वरसात एवं खराब मौसम होने के कारण जो थोड़ा जलभराव एवं कीचड़ हो गया है उसकी साफ-सफाई के लिए आवश्यक सुझाव ग्राम पंचायत सचिव सूरज नायक ग्राम प्रधान एवं योगेश कुमार पशु चिकित्सक को बताया गया बाकी और सब व्यवस्थाएं ठीक हैं जो गौ वंश अस्वस्थ हैं उनका ठीक प्रकार से रखरखाव एवं उचित इलाज करने की व्यवस्था की जाए ठंडी हवा गोवंश को ना लगे इसके लिए त्रिपाल की व्यवस्था की गई है अलाव जलाने हेतु वन विभाग के सहयोग से लकड़ी मंगाया जाए लेकिन प्रधान जी सुखी लकड़ी की व्यवस्था पहले से किए हुए हैं इस मौके पर मंडल प्रभारी राष्ट्रीय गौ रक्षक दल विकास शर्मा भी मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद