Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी

रूड़की (PPN ) दिनांक 30 जनवरी 2022 को भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश सैनी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए सैकड़ों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर

सम्मानित किया गया! आज राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश सैनी मुजफ्फरनगर से अपने काफिले के साथ हरिद्वार रोड मैगी डी लाइट प्वाइंट पर पहुंचे! सभा का आयोजन प्रदेश प्रभारी प्रवीण सैनी के नेतृत्व में किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने अपने विचार रखते हुए टोडा कल्याणपुर निवासी सचिन गिरी को प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड व रेनू कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त करते हुए बड़ी

जिम्मेदारी से नवाजा! तथा अनेक ब्लॉक,नगर तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सैकड़ों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया! इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश सैनी,पंकज सैनी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष,ठाकुर योगेश कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव,वसीम मंसूरी राष्ट्रीय प्रवक्ता,अरशद मंसूरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,डॉक्टर शाहनवाज खान राष्ट्रीय सलाहकार, प्रवीण सैनी प्रदेश प्रभारी, मोंटी सैनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सैकड़ों प्रदेश व नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे! सभी नवनिर्मित पदाधिकारियों ने संगठन की ईमानदारी व निष्ठा की सच्ची शपथ ली!

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP