Spread the love

संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

बिजनौर परिपाटी न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बिजनौर पहुंचकर जिला अस्पताल में बने एलटू कोविड वार्ड का निरीक्षण किया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीकाकरण की वजह से कोरोना की तीसरी लहर का ज्यादा प्रभाव नहीं है। जिस तरह हम कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। आप देखेंगे अगले 10 दिन में काफी हद तक करोना पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। और इसके साथ ही अपराधियों पर भी जमकर हमला बोला अत्याचार, गुंडागर्दी,

माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में सांस ले रहा है। व्यापारी वर्ग हो या महिला व बेटियां सभी सुरक्षित हैं। वर्तमान चुनाव में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बनाने, समग्र विकास को गति देने, प्रदेश को दंगा और अपराध मुक्त करने का मिशन है। सरकार जीरो टॉलरेंस मुद्दे पर कायम है और  उत्तर प्रदेश नई उंचाई छूने की राह पर चल रहा है, कभी निवेशक निवेश करने से डरते थे, आज यूपी निवेशकों की पहली पसंद बना है।  कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिया जा रहा है।

कोरोना काल से अब तक कोरोना संक्रमण, विकास और अपराध नियंत्रण की दृष्टि से उत्तर प्रदेश मॉडल साबित हुआ है। लॉकडाउन न लगाकर हमने विकास जारी रखा है। कोरोना की थर्डवेव नियंत्रण के लिए प्रयास जारी हैं। नजीबाबाद में पिछले दो चुनाव से बसपा और सपा प्रत्याशी होने के कारण किसी ने विधानसभा में विकास के मुद्दे नहीं उठाए। पिछड़े क्षेत्र को उबारने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए आपकी जिम्मेदारी है।  इसके बाद मुख्यमंत्री तीन विधानसभा क्षेत्रों बिजनौर, नजीबाबाद व धामपुर में प्रभावी मतदाता संवाद में शामिल हुए। सीएम योगी ने तीनों ही क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया और सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कोरोना से बचने के लिए  जरूरी है हम मास्क लगाकर रखें, बच्चे बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाके से जाने से बचें। एहतियात के तौर पर हमने स्कूल बंद किए हैं। इसका संक्रमण दर अधिक है लेकिन, टीकाकरण की वजह से जीवन सुरक्षित हुआ है। और अगले दस दिन में कोरोना संक्रमण पर प्रभावशाली ढंग से नियंत्रण कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में सुभाष बाल्मीकि( जिला अध्यक्ष), चौधरी सा केंद्र प्रताप (जिला पंचायत अध्यक्ष ), विनय राणा (जिला महामंत्री)  सूची मौसम चौधरी (विधायक), ऐश्वर्या मौसम चौधरी (युवा नेता), अशोक कटारिया (उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री), रोबिन चौधरी (जिला अधक्ष युवा मोर्चा), ललित चौधरी (मंडल अध्यक्ष), राजू उपाध्याय (मंडल महामंत्री) आदि उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद