

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज राजा का ताजपुर के समाजसेवी भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ रोहतास सिंह व उनके पुत्र विवेक कुमार सरोहा ,राजकमल सरोहा सहित पूरे परिवार ने मिलकर ग्राम पंड्या स्थित श्री 108 श्री कृष्ण स्वरूप जी महाराज के आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें पंड्या, पोटा ,मढैया कासमपुर ,ताजपुर के हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में भोजन प्राप्त किया।
