पत्रकार-बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:-रानीपुर विधायक आदेश चौहान के विकास कार्यों की निरन्तर चल रही विकास धारा में रविवार को एक कड़ी और जुड़ गई जिसमें शिवालिक नगर नगर पालिका के न्यू शिवालिक नगर ब्लॉक E की आंतरिक सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर व मिठाई वितरित कर उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे है। हमारा प्रयास है कि यह क्षेत्र बिजली,पानी,सड़क और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं के मामले में उत्तराखंड मै सर्वोच्च स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश की जनता पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बार फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर ने बताया कि रानीपुर विधायक व्यक्तिगत रूप से विकास कार्यों में विशेष रूचि लेते हैं और उनके द्वारा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जा रहा है व सभी मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।इस दौरान बहादराबाद मंडल महामंत्री चमन चौहान, शिवालिक नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल पुंडीर, विकास राजपूत, सुनील यादव, अमित मित्तल, आरके भटनागर ,अमरीश, संजय रिंगोला, सरोज सिंह, विनय सिंह, दिनेश शुक्ला, अरविंद गुप्ता ,शिवकुमार, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


