Spread the love

पत्रकार:- बिक्रम जीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-तेज प्रताप सैनी ने पिरान कलियर से सैनी समाज युवा विधायक प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है, और दावेदारी पेश करने के बाद तेज प्रताप सैनी ने बताया की कैसे आज हमारे सैनी समाज के युवा जो अनेकों प्रकार से पीड़ित है जैसे कि अरुण सैनी हीरो मोटोकॉर्प से नौकरी से निकाले गए उन्हें आज तक हमारे सैनी नेता उन्हें इंसाफ नहीं दिला सके और हमारे शहीद हुए भाई सोनित सैनी की प्रतिमा हो या फिर उनकी वाइफ का सरकारी नौकरी का किया हुआ वादा हो या लक्सर मैं सैनी समाज के एक युवा साथी के साथ हुआ उत्पीड़न हो या शेरपुर में हुआ दोहरा हत्याकांड चाचा भतीजे का उसमें भी इंसाफ नहीं मिल पाया या हमारे सैनी समाज में युवाओं की नौकरी का सवाल हो

उन्हें नौकरी नहीं मिल पाई वह खाली हाथ ही रह गए आज हमारे समाज लगभग हर सीट पर हर प्रत्याशी को जिताने में हराने का काम करता है वह हमारी हिस्सेदारी ना के बराबर है अब मौका आ गया है अब सभी युवा साथी अब अपनी हिस्सेदारी छीन कर लेंगे वह भाजपा के जितने भी संगठन है उनमें ज्यादातर युवा हमारे सैनी समाज से आते हैं जब सैनी समाज के युवाओं पर मुकदमे लिखे जाते हैं तो वहां उन्हें अकेला छोड़ दिया जाता है और समाज के नेता फोन तक नहीं उठाते क्या सैनी समाज ने इन संगठनों का ठेका लिया हुआ है अब यह नहीं होगा क्योंकि अब सैनी समाज जागरूक हो चुका है तेज प्रताप सैनी भावी उम्मीदवार कलियर विधानसभा विधायक पद

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *