Spread the love

रिपोर्ट- देवेंद्र जोहरी/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, हरिद्वार

।।श्रद्धांजलि देते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता।।

हरिद्वार पीपीएन। हरिद्वार के राठी चौक भूपतवाला में भाजयुमो ने सीडीएस विपिन रावत जी को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि बिपिन रावत का जाना प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश को एक ईमानदार देशभक्त का जाना बहुत दुःख है आज पूरे देश की आंखें नम है विपिन रावत जी का उत्तराखंड कोने कोने से व्यक्तिगत लगाव था गंगा मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें कबीर आश्रम के महंत भारत साधु समाज के जिला महामंत्री स्वामी प्रकाशानंद ने कहा कि बिपिन रावत सैकड़ों नौजवान के प्रेरणा स्रोत थे आज उनके जाने से युवाओं में दुख की लहर दौड़ पड़ी है।

विपिन रावत को देश मे जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक विपिन रावत का नाम रहेगा श्री दीप्तानंद अवधूत आश्रम के महंत एवम भारत साधु समाज के सगठन मंत्री स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि विपिन रावत का सन्तो के प्रति बहुत प्रेम था आज सन्तो में भी विपिन रावत के जाने से बहुत दुख है श्रद्धांजलि देने वालों में भाजयुमो मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी राम अवतार शर्मा सन्नी गिरी अनुपम त्यागी रितेश वसिष्ठ तरसेन महाजन जगत चौधरी सतनाम सिंह सोनू शर्मा मोहित रियाल बाबू राजपूत रवि शर्मा ओम प्रकाश सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *