Spread the love

पत्रकार-बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर मंडल रानीपुर विधानसभा से सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासीयो ने आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि देहरादून में रैली में प्रतिभाग किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून में आ रहे हैं और क्षेत्र वासियों और

विशेषकर युवाओं में उनको सुनने और देखने के लिए खासा जोश है और आज बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी देहरादून में जा रहे हैं निश्चित ही आज एक बड़ी सौगात उत्तराखंड को मिलेगी।किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान ने कहा कि आज की यह रैली एक विशाल रैली होगी। और हम सभी मैं काफी उत्साह है उनको देखने और सुनने का।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला एवं अनेक क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *